नमस्ते दोस्तों! आज के इस Technical Blog में हम एक बहुत ही जरूरी विषय पर बात करेंगे जिसे हर कंप्यूटर यूजर को पता होना चाहिए— "Hard Disk का Partition कैसे करें?"
अक्सर जब हम नया लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदते हैं, तो उसमें केवल एक ही ड्राइव (C: Drive) होती है। सारा Data एक ही जगह रखने से Systems Slow हो सकता है या Windows Corrupt होने पर Data खोने का डर रहता है। इसीलिए Disk का Partition करना एक Smart तरीका है। Windows में इसके लिए किसी बाहरी Software की जरूरत नहीं है। आप इसे Built-In Disk Management Tool से आसानी से कर सकते हैं।
1- Open Disk Management:
Computer में दिये गये Drive के Partition बनाने के लिये सबसे पहले Search bar में computer Management Search करने के बाद उसे Open करना है। इसके बाद Storage पर Click करना है। जिसके बाद Disk Management पर Click करना है जिसके बाद आपके Drive के जितने भी Partition बने होंगे वो वहां दिख जायेंगे।
2- Select the Disk to Partition:
अब आपको वहां पर आपके Computer में लगी SSD या HDD Drive दिखेगी। तो उसका Partition बनाने के लिये सबसे पहले Mouse से Right Click करके Shrink Volume पर Click करना है।
इसके बाद एक Dialog Box Opens हो जायेगा जिसमें Drive में कितना Space बचा हुआ है और कितना Space भरा हुआ उस सब की जानकारी मिल जायेगी।
3-Set Volume Size:
इसके बाद Drive का नया Partition जितने भी GB का बनाना है तो उस Data को MB में Convert करने के बाद उस Value को Enter the amount of space to Shrink in MB वाले Option में Fill करने के बाद Shrink पर Click कर देना है।
1GB=1024MB
इसके बाद उतना Space मेन Drive से Shrink होकर Unallocated में आ जायेगा। लेकिन अभी तक यह Drive Unallocated है जोकि आपको This PC में दिखाई नहीं देगी।
4- Assign Drive Letter or Path:
अब इस Unallocated Drive को Allocated करने के लिये सबसे पहले Unallocated Space पर Mouse से Right Click करके New Simple Volume पर Click करना है।
इसके बाद एक Dialog Box Opens होगा जिसमें Name का Section होगा जिसमें Drive को कोई भी नाम दे सकते हैं। इसके बाद Next पर Click करना है।
5- Format the Partition:
Next पर Click करने के बाद Format Partition का Dialog Box Opens होगा। जिसमें File System में NTFS सलेक्ट करना है। अब Next करने के बाद Finish करना है जिसके बाद एक New Drive बनकर आ जायेगी। और यह Drive आपके This PC में भी दिख जायेगी।
इस तरह से आपने अपने Windows Systems में आसानी से एक नया Hard Disk Partition बना लिया है। अब आप उस नए Partition का इस्तेमाल Data Stor करने के लिए कर सकते हैं।
